Lal krishna advani biography hindi video download
LK Advani Profile: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जनसंघ और फिर भाजपा तक, ऐसा है लाल कृष्ण आडवाणी का राजनीति जीवन
1970 में आडवाणी भारत की संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा के सदस्य बने, इस सीट पर वे 1989 तक रहे। 1973 में वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष चुने गए। 1975 में घोषित राष्ट्रीय आपातकाल के दौरान वह जेल भी गए। वर्ष 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के बाद से 1986 तक लालकृष्ण आडवाणी पार्टी के महासचिव रहे।इसके बाद 1986 से 1991 तक पार्टी के अध्यक्ष पद का उत्तरदायित्व भी उन्होंने सम्भाला। भाजपा के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में दो बार (1998 और 1999) नियुक्त किए गए, आडवाणी को 2002 में उप प्रधानमंत्री नामित किया गया था। 2004 के आम चुनावों में अपनी पार्टी की हार के बाद, वह लोकसभा में विपक्ष के नेता बनाए गए।